Chronicle -18 Narmada Parikrama

account – day 15, 3.3.2018 शनिवार

जबलपुर

नर्मदाजी दर्शन : ग्वारीघाट

संस्कारधानी जबलपुर के निवासियों पर नर्मदाजी ने असीम कृपा की है | जबलपुर में नर्मदाजी के अनेकों घाट हैं | मुख्य रूप से ग्वारी घाट, तिलवारा घाट, र्त्रिशूल घाट, लम्हेटा घाट , भेड़ाघाट , सरस्वती  घाट , जलेरी घाट हैं |

कल सरस्वती  घाट  के दर्शन किये थे | आज सुबह ग्वारीघाट का दर्शन किया | साफ सुथरा बहुत बड़ा घाट है, जल साफ है | अभी ज्यादा भीड़ नहीं थी | दर्शनार्थियों  को दुसरे किनारे पर ले जाने और नौका विहार के लिए नौकाएं भी उपलब्ध थी स्नान पूजन किया |

ग्वारी घाट

पक्षीयों के झुण्ड भी नर्मदाजी का आनंद ले रहे थे | | दुसरे किनारे पर विशाल गुरुद्वारा है | यहाँ सिद्ध कुंड भी है  |  वातावरण बिलकुल शांत था |

फिर पूज्य स्वामी गिरिशानन्दजी जो पूज्य बाबाजी के अत्यंत स्नेही है, उनके दर्शन हेतु  साकेत धाम पहुँचे | बडा  परिसर , शांत पवित्र  वातावरण  में रामेश्वरम महादेव के दर्शन किये |

साकेत धाम

तत्पश्चात पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी श्यामदास जी महाराज के आश्रम गीता धाम जा कर उनके दर्शन भी किये  |

डीज़ल – जबलपुर   

विशेष : सोलहवें दिन का विवरण भी को देखिये