ACCOUNT – DAY 18, 9.3.18 शुक्रवार
ओम्कारेश्वर –
9 मार्च को इंदौर पहुँचे | इंदौर से 80 किलोमीटर की दुरी पर तीर्थ नगरी ओम्कारेश्वर संध्या 5 बजे पहुँच गए | मेरे ससुराल पक्ष से पुष्पा के भाई राजेंद्र और मामा मामी भी इंदौर से साथ में थे | श्री गजानन महाराज ट्रस्ट शेगांव संचालित भक्त निवास में विश्राम हेतु कमरे बुक किये |
संध्या में ब्रम्हांड घाट पर बहुत समय तक शांत वातावरण का आनंद लेते रहे | स्थानीय लोगों ने वहां स्पीकर माइक लगा कर नित्य की भांति नर्मदा अष्टकं का पाठ संध्या कालीन पूजा आरती की |



मंदिर में ही महामंडलेश्वर स्वामी विवेकानंदपूरी महाराजजी भी थे | विवेकानंदपूरी महाराज जी , पूज्य बाबाजी का बहुत सन्मान करते हैं , डोल आश्रम के वेद वेदांग संस्कृत विद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में भी आप थे | ओम्कारेश्वर रोड खंडवा में आपका बड़ा आश्रम भी है | हमने नर्मदा परिक्रमा पूरी की , जानकर उन्हें प्रसन्नता हुई, आशीर्वाद दिया | मंदिर के प्रमुख पंडित अनिल महाराज जी को कहा कि कल ओम्कारेश्वर में विधि पूर्वक रुद्राभिषेक करवा देवें | बाबाजी की कृपा से सब कार्य उतरोत्तर व्यवस्थित ढंग से होते गए |

रात्रि विश्राम भक्त निवास में किया |
विशेष : समापन के लिए भी देखिये | आपकी रूचि के लिये धन्यवाद |

